टीएमबी एनआरई – साधारण खाता
टीएमबी के एनआरआई बैंकिंग समाधान अनिवासी भारतीयों को भारत में अपनी धनराशि को सुविधाजनक, पारदर्शी और विश्वस्तरीय डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से बचत, निवेश और प्रबंधन करने में सक्षम बनाते हैं
1. समर्पित एनआरआई बचत और जमा उत्पाद
2. पैसा भेजने और मंगाने की तेज सुविधा
3. कर-बचत वाले निवेश और जमा विकल्प
4. संयुक्त खाते, नामांकन और लचीली संचालन विधियाँ
अवलोकन
टीएमबी एनआरआई बैंकिंग उत्पादों की व्यापक शृंखला प्रदान करता है, जो अनिवासी भारतीयों को बचत बनाए रखने, आय का प्रबंधन करने, सुरक्षित निवेश करने और पूर्ण नियामक अनुपालन के साथ धन को प्रत्यावर्तित करने (वापस विदेश भेजने) में सक्षम बनाती है।
मुख्य विशेषताएँ
एनआरआई बैंकिंग उत्पादों में एनआरई, एनआरओ और एफसीएनआर जमा विकल्प शामिल हैं, जो विदेश में अर्जित आय को बनाए रखने से लेकर भारत में स्थानीय खर्चों का प्रबंधन करने तक विभिन्न वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करते हैं। ये खाते आकर्षक ब्याज दरें, कर लाभ, प्रत्यावर्तन सुविधाएँ और सहज ऑनलाइन लेन-देन प्रदान करते हैं।
खूबियाँ और लाभ
टीएमबी के एनआरआई खातों के साथ अनेक लाभ मिलते हैं, जैसे विदेशी मुद्रा जमा पर उच्च ब्याज की प्राप्ति, आसान निधि अंतरण, सरल प्रेषण (रेमिटेंस) और लचीले निकासी नियम। ग्राहकों को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित सुरक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा, जमा बीमा और आवश्यकता पड़ने पर पावर ऑफ अटॉर्नी (मुख्तारनामे) के माध्यम से खाता संचालन की सुविधा मिलती है।
पात्रता
एनआरआई बैंकिंग उत्पाद निम्नलिखित के लिए उपलब्ध हैं: अनिवासी भारतीय (एनआरआई), भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ), भारत के प्रवासी नागरिक (ओसीआई), नाविक, रोजगार या अध्ययन के लिए देश छोड़कर जाने वाले भारतीय निवासी, और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दिशानिर्देशों के अंतर्गत पात्र व्यक्ति