मोबाइल बैंकिंग (टीएमबी एमबैंक)

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवाएँ ग्राहकों को उपयोग में आसान मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अपने खातों तक सुरक्षित पहुँच प्रदान करती हैं

feature-img

सरल और सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग अनुभव

feature-img

कभी भी भुगतान और फंड ट्रांसफर की सुविधा

feature-img

खाते की राशि, विवरण और लेन-देन तुरंत देखें

feature-img

व्यक्तियों, परिवारों और व्यवसायों के लिए डिज़ाइन किया गया

summarize
निरीक्षण

टीएमबी, मोबाइल बैंकिंग का एक नया और स्मार्ट तरीका लेकर आया है, जिससे ग्राहक कभी भी और कहीं भी वित्तीय और गैर-वित्तीय लेन-देन सहजता से कर सकते हैं। 
TMB MBank डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

 
उत्पाद हाइलाइट्स

ग्राहक बिना शाखा जाए 24x7 आवश्यक बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं । यह प्लेटफ़ॉर्म भुगतान, रिचार्ज, संक्षिप्त विवरण, चेक बुक अनुरोध और खाता प्रबंधन जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है ।

cmp-img
 
विशेषताएं और लाभ

मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक खाते की राशि देख सकते हैं, एनईएफटी या आईएमपीएस के जरिए फंड ट्रांसफर कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, उपयोगिता बिल का भुगतान कर सकते हैं और विवरण डाउनलोड कर सकते हैं । अतिरिक्त सुविधाओं में डेबिट कार्ड प्रबंधन, सेवा अनुरोध, सुरक्षित लॉगिन विधि और वास्तविक समय में लेन-देन सूचना पाना शामिल हैं ।

cmp-img
 
पात्रता

यह सुविधा व्यक्तिगत ग्राहकों, एचयूएफ खातों के कर्ता, एकल स्वामित्व प्रतिष्ठानों (प्रोपराइटरशिप फर्मों) और संयुक्त खाताधारकों (कोई एक या उत्तरजीवी) के लिए उपलब्ध है।

मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का विवरण

  • एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से अन्य बैंकों के खातों में पैसे भेजें।
  • स्वयं के खातों के बीच और टीएमबी के भीतर पैसे ट्रांसफर करें (मोबाइल नंबर और खाता संख्या के जरिए)
  • खाता विवरण डाउनलोड/ईमेल करें
  • अपने मोबाइल पर खाता बैलेंस, जमा और ऋण खातों का विवरण देखें।
  • अधिक सुरक्षित और आसान बायोमेट्रिक लॉगिन
  • आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं
  • 18,000 से अधिक यूटिलिटी बिलों का भुगतान, मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज
  • बस/हवाई यात्रा/होटल टिकट बुकिंग
  • जमा खाते खोलने एवं बंद करने की सुविधा (समय से पहले बंद करने सहित)
  • चेकबुक के लिए अनुरोध
  • इनवर्ड/आउटवर्ड चेक क्लियरिंग की जानकारी और पॉज़िटिव-पे की सुविधा
  • डेबिट कार्ड प्रबंधन
  • बिना कार्ड के नकद निकालने की सुविधा
  • एटीएम/शाखा/ई-लॉबी लोकेटर
  • आपकी शाखा में लॉकर की उपलब्धता के बारे में जानकारी
  • ईसीएस/ एनएसीएच और स्थायी निर्देशों (स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन) की जानकारी
  • लाभार्थी जोड़े बिना तुरंत पैसे का ट्रांसफर।
  • पोस्टपेड बिल और टीएनईबी बिलों का भुगतान
  • म्यूचुअल फंड में निवेश

पात्र खाते

  • बचत बैंक खाता – नो-फ्रिल खाता (एसबी जनता खाता) छोड़कर
  • चालू खाता (व्यक्तिगत/प्रोप्राइटर)
  • ओवरड्राफ्ट खाते – व्यक्तिगत ओडी, मीयादी जमा की प्रतिभूति के बदले ओडी, सरकारी प्रतिभूतियों और स्वर्ण (गोल्ड) के बदले ओडी

लेन-देन की लिमिट (प्रति दिन)

  • टीएमबी के भीतर - ₹25,00,000/- तक
  • स्वयं के खातों के बीच ट्रांसफर: ₹2,00,00,000/-
  • एनईएफटी- ₹5,00,000/-
  • आरटीजीएस- ₹5,00,000/-
  • आईएमपीएस- ₹5,00,000/-
  • बिना कार्ड के नकद निकासी: ₹5000/-

TMB MBank में पंजीकरण

  • आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, TMB MBank ऐप में डिवाइस बाइंडिंग की सुविधा शुरू की गई है।
  • पहली बार पंजीकरण के लिए उपयोगकर्ताओं को ""एसएमएस भेजें"" पर क्लिक करना होगा।
  • ड्युअल सिम वाले फ़ोन में, ऐप में सिम चुनने के लिए कहेगा और उपयोगकर्ता को वह सिम चुनना होगा जिसका मोबाइल नंबर बैंक में पंजीकृत है।
  • पंजीकरण के दौरान मानक एसएमएस शुल्क लागू होगा। इसलिए सुनिश्चित करें कि एसएमएस भेजने के लिए मोबाइल में बैलेंस पर्याप्त हो (एक एसएमएस की लागत)।
  • सुनिश्चित करें कि मोबाइल डेटा / इंटरनेट कनेक्शन चालू है।
  • पंजीकरण के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए यह सुनिश्चित करें कि सेटिंग्स → सिम प्रबंधन में सिम निष्क्रिय (डिजेबल) न हो।
  • यदि ग्राहक अपनी डिवाइस बदलना चाहता है, तो उसे मोबाइल ऐप में फिर से पंजीकरण करना होगा। इसके लिए पुराने हैंडसेट से ऐप को अनइंस्टॉल करें, नए हैंडसेट में ऐप डाउनलोड करें और ऊपर बताए गए सभी चरणों को दोहराएं।

नियम और शर्तें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

साइबर खतरों से सुरक्षित रहें

नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन कर धोखाधड़ी एवं साइबर खतरों से सुरक्षित रहें:

क्या करें:

  • किसी मान्यता प्राप्त ऐप/प्ले स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से पहले हमेशा उस ऐप का विवरण देखें, जैसे डाउनलोड की संख्या, उपयोगकर्ताओं की समीक्षाएँ, टिप्पणियाँ और ""अतिरिक्त जानकारी"" अनुभाग
  • अपनी Android डिवाइस पर 'TMB MBank' ऐप डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि Google Play Store में ""Offered by"" में बैंक का नाम ""Tamilnad Mercantile Bank"" हो
  • अपनी iOS डिवाइस पर 'TMB MBank' ऐप डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि App Store में ""Provider"" में बैंक का नाम ""Tamilnad Mercantile Bank"" हो
  • अपनी मोबाइल डिवाइस पर एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें और उसे अपडेटेड रखें। इन्फेक्शन का पता लगाने और उसे हटाने के लिए संदिग्ध मोबाइल डिवाइस को एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर से स्कैन करें
  • Android वेंडर से उपलब्ध होने पर Android अपडेट और पैच इंस्टॉल करें
  • ऐप द्वारा माँगी गई अनुमतियों की जाँच करें और केवल वही अनुमतियां दें जो ऐप के उद्देश्य के लिए आवश्यक हों
  • ऐसा मुश्किल पिन चुनें जिसका अनुमान न लगाया जा सके। साथ ही, अपने लॉगिन पिन और लेन-देन पिन को समय-समय पर बदलते रहें
  • अपना खाता विवरण नियमित रूप से देखें ताकि किसी भी अनधिकृत लेन-देन का समय रहते पता चल सके
  • मोबाइल फ़ोन खो जाने या चोरी हो जाने पर इसकी सूचना तुरंत अपने सर्विस प्रोवाइडर और कानून प्रवर्तन प्राधिकरणों को दें
  • अपने मोबाइल नंबर में बदलाव के बारे में बैंक को अवश्य सूचित करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एसएमएस सूचनाएँ किसी और को न भेजी जाएं
  • सार्वजनिक जगहों पर ब्लूटूथ का उपयोग करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इससे कोई व्यक्ति आपके गोपनीय डेटा/सूचना तक पहुँच सकता है
  • जिन वेबसाइटों का आप उपयोग कर रहे हैं, उनके प्रति सतर्क रहें। यदि वे प्रामाणिक न लगें तो उनसे कुछ भी डाउनलोड न करें
  • कॉलर ट्यून या डायलर ट्यून जैसे ऑफ़र स्वीकार करते समय या जाने-पहचाने या अनजान स्रोतों से प्राप्त ईमेल अटैचमेंट खोलते या डाउनलोड करते समय विशेष सावधानी बरतें

क्या न करें:

  • अविश्वसनीय स्रोतों, जैसे कि अनजान वेबसाइटों/संदिग्ध संदेशों में प्राप्त लिंक वाले ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टॉल न करें। केवल अधिकृत ऐप/प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए ऐप्स ही इंस्टॉल करें
  • जेलब्रेक/रूट की गई डिवाइस पर TMB MBank ऐप इंस्टॉल न करें
  • अपनी Android/iOS डिवाइस पर कोई भी रिमोट डेस्कटॉप एप्लिकेशन इंस्टॉल न करें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी करने वालों को आपके मोबाइल फ़ोन का एक्सेस मिल सकता है, जिससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है
  • अपना पिन चुनते समय नाम, जन्मतिथि या सामान्य व आसानी से अनुमान लगाए जा सकने वाले पैटर्न का उपयोग न करें
  • अपना पिन या गोपनीय जानकारी कभी भी फ़ोन या इंटरनेट पर न दें/न साझा करें। ये विवरण कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
  • अपने फ़ोन में क्रेडिट कार्ड की जानकारी , मोबाइल बैंकिंग पिन और उपयोगकर्ता आईडी जैसी संवेदनशील जानकारी न सहेजें।
  • कभी भी अपना पिन किसी को न बताएं, न ही कहीं लिखकर रखें और न ही पिन या पासवर्ड से संबंधित बैंक द्वारा भेजे गए किसी भी ईमेल या कागज़ी संचार को संभालकर रखें
  • बैंक की तरफ़ से होने का दावा करने वाले या बैंक का प्रतिनिधित्व करने वाले ईमेल या सोशल नेटवर्किंग साइटों पर दिए गए लिंक पर क्लिक न करें
  • पाने वाले की ठीक से पुष्टि किए बिना पैसे ट्रांसफर न करें, क्योंकि एक बार पैसे ट्रांसफर हो जाने के बाद उन्हें वापस नहीं पाया जा सकता
  • डेटा को सुरक्षित रखने के लिए असुरक्षित नेटवर्क का उपयोग न करें

TMB MBank चेकसम

चेकसम

प्लेटफ़ॉर्म arrow_downwardवर्तमान संस्करण arrow_downwardSHA256 चेकसम arrow_downward
Android1.0.36Rs.SHA-256 चेकसम - 87BA48DE8B9B449F8A1181DC64EB9A9146D1EF84C1601FD74BD076F097A427C8/-
IOS1.9.5SHA 256 चेकसम - 984fae152c645af5f84139e0d7927f3ac23aca71d915963fd1ff389677261047

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

पात्रता, लाभ और सुविधाओं के बारे में सबसे आम सवालों के जवाब पाएं
TMB रॉयल सेविंग्स बैंक अकाउंट की खासियतें

टीएमबी एमबैंक, बैंक का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन पर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

टीएमबी एमबैंक, बैंक का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन पर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
वे पात्र खाताधारक जिनका मोबाइल नंबर बैंक में पंजीकृत है, मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।

वे पात्र खाताधारक जिनका मोबाइल नंबर बैंक में पंजीकृत है, मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
ग्राहक बैलेंस चेक कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और अन्य चयनित बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहक बैलेंस चेक कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और अन्य चयनित बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
हाँ, यह ऐप सुरक्षित लॉगिन और लेन-देन प्रमाणीकरण विधियों का उपयोग करता है।

हाँ, यह ऐप सुरक्षित लॉगिन और लेन-देन प्रमाणीकरण विधियों का उपयोग करता है।
यह ऐप समर्थित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।

यह ऐप समर्थित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।
टीएमबी एमबैंक, बैंक का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन पर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

टीएमबी एमबैंक, बैंक का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन पर बैंकिंग सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
वे पात्र खाताधारक जिनका मोबाइल नंबर बैंक में पंजीकृत है, मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।

वे पात्र खाताधारक जिनका मोबाइल नंबर बैंक में पंजीकृत है, मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
ग्राहक बैलेंस चेक कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और अन्य चयनित बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहक बैलेंस चेक कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और अन्य चयनित बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
हाँ, यह ऐप सुरक्षित लॉगिन और लेन-देन प्रमाणीकरण विधियों का उपयोग करता है।

हाँ, यह ऐप सुरक्षित लॉगिन और लेन-देन प्रमाणीकरण विधियों का उपयोग करता है।
यह ऐप समर्थित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।

यह ऐप समर्थित मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध है।